अनियंत्रित रक्त संचार से हों सकतीं हैं कई बीमारियाँ

शरीर के स्वस्थ रहने में रक्त संचार का नियंत्रित होना बहुत ज़रूरी है। अगर रक्त संचार ठीक रहेगा, तो हम बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं, लेकिन अगर यह अनियंत्रित हो जाए तो शरीर में कई सारी बीमारियां पनपने लगेंगी। ख़राब रक्त संचरण से दिमाग के साथ-साथ हृदय, लिवर, किडनी और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन से डायबिटीज, ब्लड क्लॉट और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसके लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन व सुन्न होना, पाचन संबंधित समस्या, हाथों या पैरों का ठंडा हो जाना या दर्द होना आदि शामिल हैं।

योग, व्यायाम, कसरत, नियमित रूप से टहलना, सप्ताह में एक बार पूरे शरीर की मालिश करवाने के साथ ही साथ पौष्टिक आहार का भी रक्त संचरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत बड़ा स्थान है। सभी हरी सब्ज़ियां एवं मौसमी ताजे फल रक्त संचरण को सुचारू रूप से चलाने में बहुत ही आवश्यक भूमिका अदा करते हैं। आइए, जाने कुछ ऐसी ही विशेष सब्ज़ियों के बारे में, जो हमारे रक्त संचार को बेहतर बनाए रखने मे मदद कर सकते हैं-

हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ एवं ताजे मौसमी फल

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, जैसे- पालक, बथुआ चौलाई साग, बंद गोभी, पत्तागोभी, टिंडा, सहजन आदि का सेवन करना चाहिए। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ-साथ उन्हें बढ़ाते भी हैं।

फलों में सेब, नाशपाती, बाबूगोशा, अंगूर, केला, अनानास, अनार, कीवी, चीकू, चेरी, अंगूर, जामुन इत्यादि तमाम मौसमी फल रक्त संचार को बढ़ाने में पूरी मदद करते हैं। जब भी खाइए मौसमी फल और सब्ज़ी खाइए। बेमौसम के सब्ज़ी और फल फायदा कम नुकसान ज्यादा करते हैं।

टमाटर

टमाटर खाने से निश्चित रूप से रक्त संचार अच्छा रहता है और यह नसों की ब्लॉकेज को भी रोकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

टमाटर को सब्ज़ी में डालकर, सलाद या चटनी के रूप में खा सकते हैं या जूस बनाकर भी पी सकते हैं। (जिनको पथरी की शिकायत अथवा यूरिक एसिड की शिकायत अथवा और कोई बीमारी हो तो चिकित्सकीय परामर्श बहुत आवश्यक है)।

लहसुन और प्याज

ये दोनों ही चीजें कई मायनों में सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। रोजाना प्याज का सेवन जहां धमनियों को बंद होने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, तो वही रोजाना लहसुन खाने से भी यह हमारे रक्त प्रवाह की समस्या से काफी हद तक बचाव कर सकता है। (यह सिर्फ उनके लिए है जो प्याज, लहसुन को अपने भोजन में प्रयोग करते हैं)।

नमक कम खाएं

रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए नमक कम खाना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन ब्लड सर्कुलेशन पर नकरात्मक प्रभाव डालता है। अधिक नमक का सेवन धमनियों को सख्त बना देता है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह रूक जाता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से और भी कई तरह की बीमारियों का ख़तरा रहता है।

सूखे मेवे ज़रूर खाएं

सूखे मेवों में तमाम प्रकार के विटामिंस न्यूट्रिएंट्स एवं पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है तथा कई बीमारियों से भी बचाव करती है। ध्यान दें :- यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी है जिसका इलाज चल रहा हो, तो बिना चिकित्सकीय परामर्श के कुछ भी ना लें।

-डॉ. रूप कुमार बनर्जी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button