एग्जीक्यूटिव एमबीए हेतु यूओएच ने माँगे आवेदन

हैदराबाद, हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह दो वर्षीय नियमित एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। पाठ्यक्रम हेतु आवेदन की अर्हता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातक की डिग्री के साथ कम से कम दो साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना युवाओं के लिए इजरायल में बढ़े रोजगार के अवसर

इस पाठ्यक्रम हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। कक्षाओं का संचालन जुलाई के द्वितीय सप्ताह से होगा।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी https://sites.google.com/view/mbax तथा [email protected] से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button