तेलंगाना युवाओं के लिए इजरायल में बढ़े रोजगार के अवसर

हैदराबाद, तेलंगाना के श्रम, रोजगार मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकटस्वामी ने राज्य के युवाओं के लिए विदेशी रोजगार के अवसर तलाशने के लिए इजरायली सरकार के प्रतिनिधियों और निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। अवसर पर उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ हुए समझौतों से तेलंगाना के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मासाब टैंक स्थित तेलंगाना ओवरसीज मैनपॉवर कंपनी लिमिटेड (टॉमकॉम) कार्यालय में आयोजित बैठक का उद्देश्य तेलंगाना के निर्माण श्रमिकों को इजरायल के नवीनीकरण क्षेत्र में तैनाती अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा करना था। यह पहल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल तथा इजरायल के जनसंख्या एवं अप्रवासन प्राधिकरण के सहयोग से संचालित की जा रही है। बैठक के दौरान इजरायली प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ भविष्य की संभावनाओं और सहयोग के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले मुख्यमंत्री रेवंत

इस कार्यक्रम के तहत इजरायली सरकार ने नवीनीकरण क्षेत्र के लिए 1,200 श्रमिकों की मांग रखी है। इसके लिए उम्मीदवारों को सिरेमिक टिलिंग, प्लास्टरिंग, ब्लॉक चिनाई और ड्राईवॉल इंस्टॉलेशन जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के पिछले चरणों में नवंबर-2025 के दौरान कुल 4,247 उम्मीदवारों का पूर्व कौशल मूल्यांकन किया गया था, जिनमें से 2,059 अभ्यर्थी सफल रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button