टॉलीवुड में व्यस्त हो रही हैं वैष्णवी चैतन्या

वैष्णवी चैतन्या की बढ़ती मांग और लोकप्रियता

अभिनेत्री वैष्णवी को एक करोड़ का प्रस्ताव

तेलुगु फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी चैतन्या ने सुपरहिट फिल्म बेबी से टॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। खास बात यह है कि अब युवा हीरोज की फिल्मों के लिए पहली पसंद वैष्णवी चैतन्या बन चुकी हैं। इसी कारण निर्माता एवं निर्देशक अपनी नयी फिल्मों के लिए वैष्णवी चैतन्या के पास प्रस्ताव ला रहे हैं।

खबर है कि हाल ही में एक युवा निर्माता ने अपनी नयी फिल्म के लिए वैष्णवी चैतन्या को एक करोड़ रुपये के पारितोष का प्रस्ताव दिया है। इससे अब टॉलीवुड में वैष्णवी चैतन्या की बड़ी मांग के बारे में ज़ोरों से चर्चे चल रहे हैं।

वैष्णवी चैतन्या ने अपने कॅरियर की शुरूआत में कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्मों में वे साइड कैरेक्टर के किरदारों में नज़र आईं। खासकर अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठापुरम लो… में उनकी बहन के किरदार में नज़र आईं और हिट फिल्म वरुडू कावलेनू में भी वैष्णवी चैतन्या ने साइड भूमिका निभाई। इसके कुछ समय बाद आयी फिल्म बेबी में वैष्णवी चैतन्या मुख्य नायिका के रूप में नज़र आईं। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय से वैष्णवी चैतन्या ने युवाओं के दिल में विशेष स्थान बना लिया। जिसके कारण अब वह टॉलीवुड में काफी व्यस्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें…जैक का ट्रेलर रिलीज़ – हैदराबादी स्पाइ बनें जोन्नलगड्डा सिद्धू

फिलहाल वैष्णवी चैतन्या जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म जैक में स्टार बॉय जोन्नाल गड्डा सिद्धू (डिजे टिल्लू फेम हीरो) के साथ मुख्य नायिका के रूप में काम कर रही हैं। स्टार निर्देशक भास्कर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को एसवीसी बैनर तले निर्माता बीवीएसएन प्रसाद एवं भापीनीडू निर्मित कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज़ किए गए पोस्टर एवं टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रशंसा मिली है। इसके अलावा वैष्णवी चैतन्या युवा हीरो आनन्द देवरकोण्डा के साथ भी एक फिल्म करने जा रही हैं। जिसे प्रमुख निर्माता नागवंशी निर्मित कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button