श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वर्षीतप अनुमोदना समारोह

हैदराबाद, तुलसी महाप्रज्ञ वेल्फेयर ट्रस्ट, आईडीपीएल में वर्षीतप अनुमोदना कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा सभी तपस्वियों का कुमकुम-अक्षत से अभिनंदन कर उन्हें मंचासीन करने के साथ हुआ। नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण में महिला मंडल अध्यक्ष नमिता ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके भावी जीवन हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। नगर क्षेत्र में वर्षीतप करने वाले तपस्वियों शर्मिला बैद, सुशीला दुग्गड़, विमला देवी गोलेच्छा, मधु कोठारी एवं महेंद्र लुणावत की उपस्थितजनों ने अनुमोदना की।

यह भी पढ़ें… महावीर नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत व फ्रेशर्स-डे समारोह

मंत्री निशा एवं सह-मंत्री संगीता गोलेच्छा ने प्रस्तुति के माध्यम से भगवान ऋषभदेव के वर्षीतप की प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र द्वारा सभी का स्वागत किया गया। सोलवा माला द्वारा तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। श्रवण कोठारी, सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष अशोक मेड़तवाल सहित अन्य ने तप की महिमा का वर्णन करते हुए तपस्वियों की सराहना की। मंत्री हेमंत ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रीटा सुराणा द्वारा किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button