वीर अहलावत ने दिखाया दम, शुभंकर शर्मा पर कट का साया
पेरिस, भारतीय गोल्फ प्रेमियों के लिए डीपी वर्ल्ड टूर का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट “फेडेक्स ओपन डी फ्रांस” एक बार फिर रोमांच लेकर आया है। यूरोप की ऐतिहासिक धरती पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत के वीर अहलावत और शुभंकर शर्मा देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पहले राउंड में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिश्रित रहा, लेकिन टूर्नामेंट अभी खुला है और उम्मीदें बरकरार हैं। भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने फेडेक्स ओपन डी फ्रांस में अपने अभियान की शुरुआत इवन पार 71 के राउंड के साथ की और वह डीपी वर्ल्ड टूर की गोल्फ डी सेंट-नोम-ला-ब्रेटेचे में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के पहले राउंड के बाद संयुक्त 71वें पर हैं।
यह भी पढ़े : शुभंकर शर्मा लगातार 15वीं बार कट में प्रवेश करने से चूके
भारत के एक अन्य खिलाड़ी शुभंकर शर्मा पहले राउंड में ही लड़खड़ा गए और अब उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने दो ओवर 74 का स्कोर बनाया और वह 127वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के मार्कस आर्मिटेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड के बाद बढ़त बना ली। उन्होंने छठे और 15वें होल के बीच 10 होल में आठ बर्डी बनाई और 17वें होल पर बोगी के बावजूद दो स्ट्रोक की बढ़त बनाए रखी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



