शाकाहारी और जैन रेसिपी : परवल, टमाटर, रगड़ा पेटिस

Ad

यहाँ तीन स्वादिष्ट और पारंपरिक शाकाहारी रेसिपीज़ प्रस्तुत की गई हैं, जो न केवल सरल हैं बल्कि स्वाद में भी बेहतरीन हैं। परवल की सादी सब्जी से लेकर जैन कच्चे टमाटर की हल्की और ताजगी से भरपूर सब्जी, और अंत में जैन रगड़ा पेटिस, जो पौष्टिकता और स्वाद का बेहतरीन मेल है। ये रेसिपीज़ रोज़ाना के खाने में आसानी से शामिल की जा सकती हैं और सभी के लिए उपयुक्त हैं। आइए, इन्हें बनाने की विधि जानते हैं।

जैन परवल की सब्जी

सामग्री – 500 ग्राम परवल, 3 टेबल स्पून तेल, 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर-राई-जीरा, चुटकी भर हींग, नमक स्वाद अनुसार।
विधि – परवल को छिल कर छोटे टुकड़े कर लें। कढ़ाई में तेल गर्म कर होने पर राई, जीरा और हींग की बघार लगा कर परवल डालें। अब लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और नमक डाल कर मिक्स करें। अब ढक कर 8 से 10 मिनट तक पकाएँ। परवल की सब्जी बन कर तैयार है।

जैन कच्चे टमाटर की सब्जी

सामग्री – 250 ग्राम कच्चे टमाटर, 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून राई, 1 टी स्पून जीरा, 2 टी स्पून तेल, 2 टी स्पून चीनी, 1 चुटकी हींग, नमक स्वाद अनुसार
विधि – कच्चे टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट कर ले। पैन में तेल गर्म कर राई, जीरा, हींग का तड़का लगाएँ। इसमें टमाटर डाल कर मिक्स करें। अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और नमक मिला कर ढक कर 5 मिनट पकने दें। फिर चीनी मिक्स कर ढक कर 5 मिनट और पकाएँ। कच्चे टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है।

जैन रगड़ा पेटिस

सामग्री – 6 कच्चे केले, 1 कप सफेद उबले मटर, 10-12 पुदीने के पत्ते, 1 टी स्पून गरम मसाला, चौधाई टी स्पून हल्दी पाउडर, चौथाई कप उबला ग्रीन मटर, 5-6 तीखी हरी मिर्च, स्वादनुसार नमक।
विधि – कच्चे केले को कुकर में डालकर 4 सिटी आने तक पका लें। कुकर ठंडा होने पर केले के छिलके निकाल लें। अब इसमें उबला मटर डालें। पैन में तेल गर्म कर जीरा, हींग और ग्रीन मिर्च का तड़का लगाएँ। अब इसमें उबले केले और मटर डाल कर मसलते हुए मिक्स करें।

Ad

इसमें गरम मसाला, हल्दी, नमक, नींबू का रस डाल कर मिक्स करें और गैस बंद कर कटा हरा धनिया, पुदीना डालें। इस मिश्रण के ठंडा हो जाने पर टिक्की बना कर गर्म पैन पे तेल लगा कर सुनहरा होने तक ग्रिल करें। एक दूसरे पैन में तेल डालें। इसमें जीरा, हींग, कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर व्हाइट मटर डालें।

यह भी पढ़े : दही : ताकत और सुंदरता का सूत्र

आवश्यक्तानुसार पानी डाल मिक्स होने तक पकाएँ। अब एक प्लेट में व्हाइट मटर का रगड़ा डालें। उसके ऊपर टिक्की रखें। इस पर ग्रीन चटनी और मीठी चटनी डालें। इस पर बारीक कटी ककड़ी, टमाटर, धनिया पत्ती और भुजिया सेव डालकर सर्व करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button