पिता के निधन पर वेलालगे एशिया कप बीच में छोड़ स्वदेश लौटे

Ad

अबू धाबी: श्रीलंका ने यह मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस की 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर छह विकेट से जीत लिया। श्रीलंका के दुनिथ वेलालगे अपने पिता सूरंगा के गुरुवार रात निधन के बाद चल रहे एशिया कप से स्वदेश लौट गए हैं। इसी दिन ऑलराउंडर यहां अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का लीग मैच खेल रहे थे।

वेलालगे को अपने पिता के निधन की जानकारी मैच के बाद मिली और वह उपलब्ध पहली उड़ान से कोलंबो रवाना हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए वापसी करेंगे या नहीं, जिसमें श्रीलंका शनिवार को यहां सुपर 4 में बांग्लादेश से भिड़ेगा। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से भिड़ेगा।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने एक्स पर लिखा कि दुनिथ वेलालगे के पिता सूरंगा वेलालगे के निधन से गहरा दुख हुआ। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मजबूत रहो दुनिथ, इस कठिन समय में पूरा देश तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ है। अफगानिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दुनिथ वेलालगे और उनके परिवार को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएँ। मजबूत रहो भाई ।

Ad

यह भी पढ़े : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया

वेलालगे, एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर फेंके और इब्राहिम जादरान का विकेट लिया, लेकिन 49 रन लुटाए। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। श्रीलंका ने यह मैच विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस की 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी के दम पर छह विकेट से जीत लिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button