श्रीलंका की टीम से जुड़े वेल्लालगे

Ad

दुबई, अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौटने वाले श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालगे वापस टीम से जुड़ गए हैं और शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वेल्लालगे के पिता सुरंगा का गुरुवार रात को 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

उसी दिन इस 22 वर्षीय स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप बी लीग मैच में हिस्सा लिया था। इस युवा खिलाड़ी को मैच के बाद ही अपने पिता के निधन की खबर पता चली और वह जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से कोलंबो वापस आ गया। वह शुक्रवार रात टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ यूएई लौट आया।

Ad

यह भी पढ़े :पिता के निधन पर वेलालगे एशिया कप बीच में छोड़ स्वदेश लौटे

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा कि श्रीलंका की टीम यूएई में चल रहे टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण अभियान की शुरुआत कल बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वेल्लालगे इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका का सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button