वीएच और शिवधर रेड्डी सरकारी सलाहकार नियुक्त
हैदराबाद, राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं को सरकार के सलाहकारों के रूप में नियुक्त करने की परंपरा को जारी रखते हुए दो सरकारी आदेश जारी किया है। इन आदेशों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंतराव को राज्य सरकार का बीसी कल्याण सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें कैबिनेट दर्जा दिया गया है।
दूसरी ओर डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए बी. शिवधर रेड्डी को सरकार ने राज्य सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें राज्य सरकार के मुख्य सचिव दर्जा दिया गया है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने इन दोनों की नियुक्तियों से संबंधित सरकारी आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में डबल बेडरूम घरों का आवंटन तेज करने का आदेश
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



