विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का हैदराबाद में भव्य शुभारंभ
विजय देवरकोंडा की नई फिल्म की शुरुआत पर नानी की रही खास मौजूदगी
टॉलीवुड के राउडी स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने ‘हाय नन्ना’ के निर्देशक शौर्युव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। इस प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ पूजा समारोह के साथ हैदराबाद में किया गया है।

इस खास मौके पर फिल्म यूनिट की मौजूदगी में समारोह भव्यरूप से आयोजित हुआ। इस फिल्म का निर्माण ‘वायरा एंटरटेनमेंट्स’ द्वारा किया जा रहा है। समारोह की खास बात यह रही कि नैचुरल स्टार नानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजय देवरकोंडा पर पहला क्लैप देकर फिल्म की शुरुआत की और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े : फिल्म डकैत में सरस्वती के असरदार किरदार में मृणाल ठाकुर

फिलहाल सोशल मीडिया पर नानी और विजय देवरकोंडा की साथ में तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों स्टार्स को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से जारी है। विजय देवरकोंडा अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘हाय नन्ना’ के लिए शानदार संगीत देने वाले हेशम अब्दुल वहाब इस फिल्म में भी संगीत निर्देशक की भूमिका संभाल रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






