कड़ी धूप में मेहनत कर रहीं संयुक्ता मेनन
मलयालम की खूबसूरत नायिका संयुक्ता मेनन लगातार एक के बाद एक फिल्में कर रही है। अपनी हर फिल्म में वह विभिन्न तरह के किरदार निभाते हुए दर्शकों के दिल जीत रही है। फिलहाल संयुक्ता अपनी नयी फिल्म ब्लैक गोल्ड की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का शेड्यूल मंचीरियाल में पूरा हुआ, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखकर पूरी टीम की मेहनत को सलाम किया।

संयुक्ता ने लिखा कि हाल हीं में हमारी फिल्म ब्लैक गोल्ड की शूटिंग के दौरान मंचीरियाल ने हमें हर तरह से परखा, लेकिन हमारी टीम भी उतनी ही मजबूत रही। जहां 40 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी ने पूरी यूनिट की कड़ी परीक्षा ली। थकान और गर्मी के बावजूद सभी ने समर्पण के साथ काम किया। इसके लिए संयुक्ता ने असंभव को संभव बनाने वाले फिल्म के हर क्रू मेंबर को धन्यवाद देते हुए उनकी मेहनत को सलाम दिया।
यह भी पढ़े : पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी ये जोड़ियां
भीषण गर्मी में शूटिंग के दौरान लू एवं डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी सामने आईं, लेकिन अपनी पर्सनल टीम के सपोर्ट से वह खुद को संभाल पाईं। उन्होंने डायरेक्टर योगी के मार्गदर्शन और भरोसे को भी अपनी ताकत बताया। साथ ही हैदराबाद से सपोर्ट देने वाली निहारिका और सेट पर हर जिम्मेदारी निभाने वाले पार्थू को खास धन्यवाद कहा। शूटिंग के बाद संयुक्ता मेनन तिरुपति पहुंचीं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए भगवान और अपने साथ खड़े लोगों के प्रति आभार जताया। इस पोस्ट के बाद कड़ी धूप में मेहनत कर रहीं संयुक्ता के प्रशंसक काम के प्रति उनके जज्बे व जिम्मेदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






