रणवीर और दीपिका फिर बनने वाले हैं माता-पिता

Ad

नई दिल्ली, धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह के सितारे बुलंदी पर हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर वे ‘धुरंधर 2’ को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं, निजी जिंदगी में भी एक्टर की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। वे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आज रविवार को फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

बिटिया दुआ के हाथों साझा की खुशखबरी

दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बिटिया दुआ के हाथों साझा की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी बिटिया दुआ नजर आ रही हैं। पापा रणवीर ने बेटी को गोद में थामा हुआ है। हालांकि, रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दुआ का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट है। इसके साथ दीपिका ने कैप्शन में इविल आई इमोजी लगाई है।

Ad

परिणीति चोपड़ा से कियारा तक, सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

कपल ने 2024 में किया था बेबी गर्ल दुआ का स्वागत


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के करीब छह साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर की बिटिया दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब वे दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दुआ अब दीदी बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी अहम रोल अदा करेंगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button