मलबा न उठाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

Ad

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने विभिन्न स्थानों पर कचरा फेंकने और उसे समय पर न उठाए जाने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ पर भी कचरा या मलबा फेंका जा रहा है, उसे तत्काल हटाया जाए। इसके लिए संबंधित भवन मालिकों को नसीहत की जाए। उन्होंने लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मल्काजगिरी में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते आयुक्त

विनय कृष्णा रेड्डी ने आज सरूरनगर सर्किल में क्षेत्रीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टेलीफोन कॉलोनी और कमान रोड के आसपास के क्षेत्रों में सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अष्टलक्ष्मी कमान रोड के पास निरीक्षण करते हुए वहाँ जमा रेत को तत्काल हटाने तथा लीक हो रहे नल की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। द्वारकानगर कॉलोनी रोड पर मलबा कचरा तथा ग्रीन वेस्ट जमा पाया गया, जिसे संबंधित भवन मालिक के माध्यम से तुरंत हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
खुले स्थानों पर कचरा फेंके जाने को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें… कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नज़र रख रहा है साइबराबाद नगर निगम

चेरुकुतोटा कॉलोनी और श्रीनिवास कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओमनी रोड पर जमा गीली रेत लोगों के आवागमन में असुविधा का कारण बन रही है। उन्होंने उसे तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागेश्वर कॉलोनी स्थित तेलंगाना पार्क का निरीक्षण कर इसके रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। प्रजया निवास फेज 1 में कैचपिट्स की डी सिल्टिंग कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने तथा ट्रेड लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button