बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग हाई-वोल्टेज, हर वोट बनेगा गेमचेंजर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में बंगाल के कुल 3,60,77,171 वोटर्स वोट करेंगे। पंजीकृत 3,60,77,171 मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 4,025 है, जबकि 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 2,04,618 है। कुल 43 अनिवासी भारतीय मतदाता हैं, और 69,468 सेवारत मतदाता हैं।
पहले चरण में होने वाले इन 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,311 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 167 है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत आज सभी सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होते ही कई इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





