रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया महिला उत्सव
हैदराबाद, अग्रवाल समाज की महिला शक्ति द्वारा आयोजित महिला उत्सव में प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक नृत्यों की एक मंच पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में दी गई प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। विशेषकर आपरेशन सिंदूर की घटना को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी गयी। सिकंदराबाद स्थित क्लासिक गार्डन में महाराजा अग्रसेनजी के 5149वें जयंती समारोह के अंतर्गत अग्रवाल समाज, तेलंगाना का महिला उत्सव कार्यक्रम महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुआ।
जयंती उत्सव की प्रमुख संयोजक एवं सह-मंत्री डॉ. सीमा जैन सहित कार्यक्रम का संचालन महिला उत्सव की चेयरमैन रितु अग्रवाल ने किया, जिसमें उनका सहयोग वाइस चेयरमैन डिंपल अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रजनी अग्रवाल और अंजू केड़िया ने सहयोग प्रदान किया। अवसर पर पंजाब, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की नृत्य संस्कृति को महिलाओं द्वारा गीत संगीत के बीच प्रस्तुत किया गया।
महिला उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण
अग्रसेनजी नारी शक्ति के अंतर्गत दशावतार एवं पर्व पर धनुची (देवी प्रसन्न भव) मानसरोवर शाखा ने, महिला गान पर कृष्ण सखी नाचारम ने, कलयुग की नारी पर ज्ञान बाग कॉलोनी शाखा ने, जीवन में मोबाइल का प्रभाव पर रानी सती दादी महिला शाखा ने, विभिन्न राज्य की संस्कृति पर आद्य शक्ति शाखा ने, ऑपरेशन सिन्दूर पर अत्तापुर शाखा ने, पूर्णावतार पर उत्तरांचल नारी शक्ति ने, नारी शक्ति आजादी से पहले और आजादी के बाद पर गच्ची बावली महिला शाखा एवं योग शिव शक्ति महिला शाखा, मोतीनगर ने प्रस्तुति दी।
खाद्य समिति में सत्य शक्ति टीवी टावर महिला शाखा, मोमेंटो समिति में उत्तरांचल नारी शक्ति, तंबोला समिति में ज्ञानबाग कॉलोनी शाखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में रानी सती दादी महिला शाखा, हाई टी समिति में अग्रवाल आद्य नारी शक्ति महिला शाखा, औपचारिक कार्यक्रम में कृष्णा सखियाँ नाचारम मल्लापुर शाखा, स्टॉल समिति में अत्तापुर सेविका महिला शाखा ने सहयोग प्रदान किया। सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… प्रत्याख्यान से ही जीव की होती है आत्म वृद्धि : सुमंगलप्रभाजी
महिला उत्सव में फैशन शो और नारी शक्ति का प्रदर्शन
अवसर पर बहू बेटी डिजाइनर शोकेस के अंतर्गत वस्त्रां के व्यवसाय से जुड़े समाज के सात विभिन्न प्रतिष्ठानों ने फैशन शो के माध्यम से आधुनिकतम वस्त्रां को प्रदर्शित किया, जिनमें डिज़ाइनर मुस्कान अग्रवाल (ग्रेसली एली) की मॉडल सांची, मुस्कान, तिशा, डिजाइनर ममता अग्रवाल (एम कॉउचर) की मॉडल पलक, दीपा, प्राची, डिजाइनर ममता गुप्ता (चावी डिज़ाइनर स्टूडियो) की मॉडल चावी, पूजा, श्वेता, डिजाइनर निधि अग्रवाल (पूजा साड़ियों का कॉउचर) की मॉडल ईशा, ऋषिका, काश्वी, डिजाइनर स्वाति अग्रवाल (लखदातार) की मॉडल शीतल, रुचि, प्राप्ति एवं डिजाइनर कशिश अग्रवाल (पूजा डिजाइनर स्टूडियो) की मॉडल जया, राधिका, प्रेरणा शामिल रहीं। कुल 64 व्यावसायिक स्टॉल पर समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा व्यावसायिक उत्पादन प्रदर्शित किए गए।
अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने महिला उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा समाज की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। सभी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। परामर्शदाता हरीश गुप्ता ने महिला उत्सव एवं नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेनजी की जयंती पहले नवरात्रि पर मनायी जाएगी। इसकी मुख्य संयोजिका डॉ. सीमा जैन होंगी। यह नारी शक्ति का प्रदर्शन है, जिसे समाज हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है।
महिला उत्सव में सम्मान और सहभागिता का आयोजन
इस दौरान अग्रवाल समाज के परामर्शदाता बद्रीविशाल बंसल, हरीश गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशान, सह-मंत्री एवं जयंती प्रधान संयोजिका डॉ. सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री कपूरचंद गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया।
डॉ. सीमा जैन ने कहा कि महिला उत्सव काफी उत्साह से आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं की स्मृति को यादगार बनाने के लिए फोटो बूथ, लक्की ड्रॉ, तंबोला इत्यादि का आयोजन शामिल है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। पुरस्कार प्रायोजक यूनिवर्सल कुक वियर और पसारी इलेक्ट्रॉनिक्स थे। कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में वरलक्ष्मी धीरज उपस्थित थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की निर्णायक तेलंगाना भाजपा राज्य महिला प्रवक्ता नित्या पारीक रहीं।
कार्यक्रम में दीपा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रिंकु गर्ग, आरती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, राज अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, माया नरसरिया, सीमा गुप्ता, सुनैना नरसरिया, रजनी अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, रमा बाजोरिया, बीना चाँदगोठिया, दीपा भालोटिया, सीमा कंदोई, प्राची, निशा गुप्ता, मंदाकिनी, राधिका अग्रवाल, शशि सिंघल, अनु केड़िया, सुमन गुप्ता, रानी मित्तल, किरण नारायण अग्रवाल, कनक अग्रवाल, रजनी गोयल, निति अग्रवाल, निर्मला सिंघल, सरोज, बीना अग्रवाल, ललिता गर्ग व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



