पीएनबी मंडल कार्यालय, सिकंदराबाद की कार्यशाला संपन्न

हैदराबाद, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय, सिकंदराबाद द्वारा आईटी टूल्स के उपयोग, ग्राहक सेवा एवं राजभाषा अनुपालन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में मंडल प्रमुख सुजीत कुमार झा ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक भारत सरकार की राजभाषा नीतियों को पूरी प्रतिबद्धता से क्रियान्वित करता है।

आईटी टूल्स के उपयोग, ग्राहक सेवा एवं राजभाषा अनुपालन जैसे विषय पर आयोजित कार्यशाला राजभाषा कार्यान्वयन के साथ हिन्दी भाषा के कार्यालयीन कार्यों के अनुपालन की दिशा में सार्थक पहल है। उन्होंने ग्राहक सेवा में राजभाषा एवं क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। कार्यशाला का उदेश्य स्टाफ सदस्यों को जागरूक करना और राजभाषा हिन्दी को प्रभावी रूप से अनुपालन करना है। उन्होंने महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला हेतु राजभाषा विभाग को विशेष बधाई दी।

यह भी पढ़ें… पीएनबी का रिटेल लोकसंपर्क कार्यक्रम आयोजित

विषयक आयोजन में विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित पीएनबी, अंचल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक डॉ. साकेत सहाय ने राष्ट्र के सशक्तिकरण में भाषा का योगदान एवं समाज निर्माण में भाषाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने राजभाषा से जुड़े विभिन्न आईटी टूल्स जैसे अनुवादिनी, कंठस्थ, भाषिणी, यूनिकोड, वॉइस टाइपिंग, चुटकी, हिन्दी शब्द सिंधु, लीला प्रवाह के बारे में समझने पर विशेष जोर दिया। अवसर पर उपमंडल प्रमुख खालिद अहमद, मुख्य प्रबंधक तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा राजा सुधीर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button