हैदराबाद : बंजारा हिल्स में शराब के नशे में युवती ने मचाया हंगामा

हैदराबाद, बंजारा हिल्स में बुधवार की रात नशे में कार चला रही एक युवती ने यातायात पुलिस के पकड़ने पर जमकर हंगामा मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात 10.45 बजे यातायात पुलिस ने बंजारा हिल्स में एक युवती को नशे की हालत में कार चलाते हुए रोका।
पुलिस ने जब ब्रीथिंग एनालाइजर से उसका परीक्षण करने का प्रयास किया, तब युवती ने आपत्ति जताते हुए हंगामा खड़ा किया। जैसे-तैसे पुलिस ने महिला का ब्रीथिंग एनालाइजर से परीक्षण करवाया और वह 38 बीएसी स्तर पर नशे में पाई गई। जाँच करने पर पता चला कि युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसके साथ ही उसकी कार पर 6 चालान लम्बित थे। पुलिस ने कार जब्त कर युवती के खिलाफ मामले दर्ज किए और उसे अदालत में पेश होने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें… भारी मात्रा में अफ्राजोलम और एफेड्रीन ड्रग्स जब्त
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





