महावीर भवन में प्रभु भक्ति का स्नात्र महोत्सव आयोजित
हैदराबाद, श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति के तत्वावधान व कनकप्रभाश्रीजी म.सा. की निश्रा में 64 इन्द्र और 56 दिककुमारियों सहित प्रभु भक्ति का स्नात्र महोत्सव फीलखाना स्थित महावीर भवन में मनाया गया।
प्रचार प्रसार मंत्री उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी कनकप्रभाजी म.सा. ने कहा कि वर्तमान में नंदीश्वर द्वीप में जाकर अट्ठाई महोत्सव करते हुए इन्द्र इन्द्राणी के प्रति कृति बकर श्रावक का कर्तव्य निभाना है। स्नात्र महोत्सव में गुरुवर्याश्री ने गीतों से प्रभु के आगे भावों से वातावरण को धर्ममयी बनाया। नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने इंद्र इंद्रानी बनकर प्रभु का पक्षाल किया।
स्नात्र महोत्सव में संघ पूजा का लाभ मंजूदेवी माणकचंद छाजेड़, मोहिनीदेवी भंवरलाल संकलेचा और कमलादेवी कीर्तिकुमार श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा ने लिया। आज से महावीर भवन में चित्त प्रसन्न एकासने शुरू हुए। यह तप 21 दिन तक चलेगा। दत्ती सूरी तप का आज उपवास रहेगा।कनकश्रीजी म.सा. के दर्शन-वंदन के लिए बेंगलुरू से श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट बसनवनगुड़ी के सदस्य उपस्थित हुए।
श्री जिनदत्त सूरी जैन सेवा मंडल के सहसंयोजक अशोक छाजेड़ ने सभी से प्रवचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। स्नात्र महोत्सव में चेरी छाजेड़ ने प्रभु के सम्मुख नृत्य प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें… बिना दान के मोक्ष नहीं मिलता : राजमतीजी मसा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



