युवराज सिंह ने यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी के साथ करार किया

नयी दिल्ली, विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यूएई स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के साथ ब्रांड साझेदारी के लिए करार किया है।

इसके लिए ‘अगेन्स्ट ऑल ऑड्स’ नामक एक फिल्म तैयार की गई है जो युवराज के क्रिकेट में सफर से जुड़ी है। इस स्टार क्रिकेटर ने कहा कि यह साझेदारी सफलता के लिए अपना मार्ग प्रशस्त करने के उनके नजरिए को दर्शाता है।

Ad

युवराज ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह अपने दम पर जिम्मेदारी लेने और अपनी शर्तों पर जीत हासिल करने को लेकर है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें कम आंका गया और जिन्होंने लोगों को गलत साबित किया।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button