ट्रक व ऑटो भिड़ंत में दो मरे अतिरिक्त जिलाधीश बाल-बाल बचे

कोत्तागुडेम, भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले में खम्मम-अश्वारावपेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में अतिरिक्ति जिलाधीश बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोत्तागुडेम के अतिरिक्त जिलाधीश वेणुगोपाल की कार खम्मम से अश्वारावपेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक ऑटो-रिक्शा, चावल से लदा ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी उसी दिशा में चल रहे थे। बताया गया है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी और अचानक दाईं ओर मुड़ गया। टक्कर के बाद ऑटो-रिक्शा अतिरिक्त जिलाधीश की कार से टकराकर सड़क किनारे चला गया। इसके बाद नियंत्रण खो चुके ट्रक ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पर सवार मजदूर इधर-उधर जा गिरे।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : वन विभाग के अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

इस हादसे में ऊटलापल्ली निवासी कोव्वासी नागराजू (36) और अश्वरावपेट के ट्रैक्टर चालक चिटलुरी चुक्कया (56) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एलुरु (आंध्र प्रदेश) के मडकाम सोमराजू, मडकाम संतोष कुमार और ऊटलापल्ली के सोयम रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कोत्तागुडेम सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में ऑटो चालक जी. वेंकट राव को मामूली चोटें आईं, जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। हादसे में अतिरिक्त जिलाधीश की कार को भी नुकसान हुआ, हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button