आंगनवाड़ी में उबला हुआ अंडा माँगने पर 11 वर्षीय छात्र की पिटाई

हैदराबाद, फिल्मनगर थाना परिधि के अंतर्गत जय भवानी नगर स्थित आंगनवाड़ी की आयम्मा ने 11 वर्षीय छात्र की इसलिए पिटाई कर दी कि वह एक अतिरिक्त उबले हुए अंडे की माँग कर रहा था। इस घटना को लेकर पीड़ित छात्र के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी।
पुलिस के अनुसार, जय भवानी नगर निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपने 11 वर्षीय पुत्र वर्षित प्रसाद को आँगनवाड़ी स्कूल में भर्ती करवाया। बुधवार को मध्याह्न भोजन के समय वर्षित ने भोजन में दिया गया उबला हुआ अंडा खा लिया और आयम्मा से एक और अंडे की माँग की। अतिरिक्त अंडा माँगने के कारण आयम्मा ने वर्षित की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस कारण वर्षित घायल हो गया और मारपीट के कारण उसे गहरी चोट लग गई और चोट से खून बहने लगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्कूटी की डिक्की से नकदी और सोने के आभूषण उड़ाए
जानकारी मिलते ही वर्षित की माँ ज्योति तुरन्त आँगनवाड़ी स्कूल पहुँच गई और घायल वर्षित को अस्पताल पहुँचाया। वर्षित का उपचार करवाने के बाद दुर्गा प्रसाद और ज्योति ने वर्षित की पिटाई करने वाली बालना नागेश्वरम्मा के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नागेश्वरम्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





