2869 सीटों का खुलासा – महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट

मुंबई: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है। इन नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। बीएमसी में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी के सहयोगी शिवसेना यूबीटी ने भी इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। निकाय चुनाव में 2,869 सीटों के लिए हो रही वोटों की गिनती में कौन कितनी सीटों पर आगे हैं इसकी पूरी डिटेल हम आपका बताने जा रहे हैं। मुंबई , पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, लातूर, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों के रुझान और रिजल्ट इस प्रकार से हैं।

जानें कौन कहां कितनी सीटों पर आगे

क्रमांकनगर पालिका (कुल सीटें)BJPशिवसेनाशिवसेना UBTNCPNCP (SP)कांग्रेसMNSAIMIMअन्यVBA
1मुंबई (227)90287400118080
2नवी मुंबई (111)722820000010
3ठाणे (131)52404400060
4कल्याण-डोंबिवली (122)282820014000
5वसई-विरार (115)480100000061
6भिवंडी (90)1080124160080
7मीरा-भायंदर (95)51010080000
8उल्हासनगर (78)282500010020
9पनवेल (78)40561040000
10पुणे (165)9020200100000
11पिंपरी-चिंचवाड़ (128)819036100000
12कोल्हापुर (81)1914130280000
13सांगली (78)29110190080
14सोलापुर (102)54100010000
15इचलकरंजी (65)433010000180
16नासिक (122)5941112031010
17अहिल्यानगर (68)2510127020030
18धुले (74)38304000080
19जलगांव (75)460110000250
20मालेगांव (84)2180003004120
21छत्रपति संभाजीनगर (115)5614610102404
22लातूर (70)2200100430004
23नांदेड़-वाघड़ा (81)2610000001400
24परभणी (65)12024100120140
25जालना (65)411200090010
26नागपुर (151)1013000250040
27अकोला (80)358374150015
28अमरावती (87)122050130080
29चंद्रपुर (66)12150015

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में बीजेपी गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 24 में बीजेपी गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम बीजेपी शिवसेना अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी बीजेपी गठबंधन को बढ़त है। लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस आगे चल रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (यूबीटी) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button