87वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप : उन्नति हुड्डा अगले चरण में
हैदराबाद, हरियाणा की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एवं शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा ने मेजबान आंध्र-प्रदेश टीम की आकांक्षा माटी को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से 87वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल विभाग के प्रथम राउंड में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
यहाँ विजयवाड़ा में जारी उक्त टूर्नामेंट के इंडिजुअल स्पर्धाओं के उद्घाटन दिन शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी उन्नति ने बिना किसी दिक्कत के सीधे सेटों में मेजबान टीम आंध्र-प्रदेश की आकांक्षा को 2-0 से मात देकर अगले चरण में प्रवेश किया। अन्य मैचों में ऐशवती ने इशिता नेगी को 21-18, 21-15 तथा तेलंगाना की मेघना रेड्डी ने महाराष्ट्र की 16वीं वरीयता प्राप्त पूर्वा बरवे को 19-21, 21-17, 21-18 से उलटफेर में हराया। वहीं चंडीगढ़ की रीजुल सैनी ने गोवा की सूफिया शेख को 21-10, 21-17 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें… कोहली ने लिस्ट ए में सबसे तेज 16000 रन बनाकर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
वहीं पुरुष विभाग के प्रथम राउंड में 11वीं वरीयता प्राप्त चौहान ने रणवीर सिंह को 21-9, 21-13 से मात दी, जबकि 12वीं वरीयता प्राप्त बी.एस. सनीत ने अंकित मोंडल को 21-7, 21-11 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आंध्र-प्रदेश के गृह-मंत्री वंगलापुड़ी अनिता ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अवसर पर आयोजक सचिव डॉ. पी. अंकम्मा चौधरी एवं खेल से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





