धर्मकांटा हो सकता है कविता की पार्टी का चिह्न

Ad

हैदराबाद, पिछले दो दशकों से अधिक समय तक तेलंगाना की संस्कृति, परंपरा व ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण तथा समाज के अनेक वर्गों के विकास हेतु कार्य करती आ रही तेलंगाना जागृति संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य के. कविता अब स्वतंत्र राजनीतिक शक्ति के तौर पर शनिवार, 25 अप्रैल को तेलंगाना प्रजा जागृति पार्टी के रूप में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मेड़चल के मुनीराबाद स्थित अडव्य्या कन्वेंशन में पूर्व एमएलसी कविता नई राजनीतिक पार्टी के नाम के साथ झंडा व एजेंडा की अधिकारिक घोषणा करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामाजिक तेलंगाना, सर्वोदय सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहीं कविता की नई राजनीतिक पार्टी का एजेंडा पूर्व नक्सलवादियों की विचारधारा के करीब रहेगा, जो माओवादियों के अधिकारों के लिए लड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के झंडे के तीन रंग होंगे, जिसमें नीला, हरा व सफेद या फिर लाल रंग होने की संभावना है। पार्टी का चिह्न धर्मकांटा बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी गई है। कविता की नई राजनीतिक पार्टी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी का अपना विशेष संविधान रहेगा, जिसके लिए अनेक राज्यों व राष्ट्रीय दलों के संविधान का अध्ययन किया गया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि पर रहेगा विशेष फोकस

बताया जा रहा है कि अपनी स्वतंत्र मजबूत राजनीतिक पहचान के तौर पर बनने जा रही प्रजा जागृति पार्टी में तेलंगाना आंदोलनकारियों विशेषकर वर्ष 1969 के दिग्गज आंदोलनकारियों को पहचान दिलाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, श्रम, कल्याण, महिला व युवा सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, प्रवासियों (खाड़ी), सिंगरेणी कर्मचारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर सीबीआई निदेशक से मिलेंगे रेवंत रेड्डी

सूत्रों के अनुसार, कविता की राजनीतिक पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति जो छात्रों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकाता देने के साथ माओवादियों के हक के लिए लड़ेगी। सूत्र बताते हैं कि नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा के बाद पूर्व नक्सली कविता के समक्ष पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जो मंच पर भी उपस्थित होंगे। ज्ञातव्य है कि ऑपरेशन कगार के विरोध में स्वर बुलंद करने वाली पहली नेता के. कविता ही रही हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले दो दिनों से पूर्व नक्सली जो हाल में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, वह कविता के साथ मिलकर चर्चा कर रहे हैं। कविता की पार्टी को वामदलों, प्रगतीशील शक्तियों, आंदोलनकारी ताकतों का पूरा समर्थन है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button