अतिरिक्त न्यायाधीशों की हुई स्थाई नियुक्ति
हैदराबाद, चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का सर्वोच्च न्यायालय की कॉलीजियम ने निर्णय लिया।
सर्वोच्च न्यायालय की कॉलीजियम ने जस्टिस रेणुका यारा, जस्टिस नरसिंह राव नंदीकोंडा, जस्टिस तिरुमला देवी ईडा और जस्टिस बी.आर. मधुसूदन राव जो अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यरत है, उन्हें स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कॉलीजियम ने मंगलवार को इस संबंध में निर्णय लिया। इन सभी का चयन वर्ष 2012 में ज़िला न्यायाधीश के रूप में हुआ था और वर्ष 2025 के दौरान इन सभी को उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें… विद्युत आर्टिजन श्रमिकों ने अंबेडकर के चित्र को सौंपा माँग-पत्र
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।


