वैश्विक कंपनियों के लिए हैदराबाद में मज़बूत इकोसिस्टम : श्रीधर बाबू

हैदराबाद, अमेरिका स्थित वेल्थ मैनेजमेंट फर्म एलपीएल फाइनेंशियल ने हैदराबाद में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया। इसके उद्घाटन में आईटी और उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू, साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. रमेश सहित कंपनी के वैश्विक अधिकारी एवं डिप्लोमेट उपस्थित थे।

हैदराबाद में एलपीएल का ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर उद्घाटन

मुख्य रूप से अमेरिका में व्यवसाय केंद्रित एलपीएल ने अमेरिका से बाहर पहला जीसीसी हैदराबाद में शुरू किया। कंपनी ने घोषणा की कि शीघ्र ही यह जीसीसी वृहद रूप लेगा। हैदराबाद स्थित यह जीसीसी तकनीक, संचालन, उत्पाद विकास, डेटा एवं एनालिटिक्स तथा जोखिम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण एंटरप्राइज कार्यों का समर्थन करेगा। एलपीएल के वैश्विक संचालन मॉडल के हिस्से के रूप में यह जीसीसी सलाहकारों और ग्राहकों के समर्थन को बेहतर बनाने, नवाचार को तेज़ करने तथा प्लेटफॉर्म की स्थिरता और परिचालन लचीलेपन को मजबूत करने में मदद करेगा।

आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने उद्घाटन समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद एक प्रमुख जीसीसी हब से आगे बढ़कर वैश्विक मूल्य रचना पारिस्थितिकी तंत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे निवेश तेलंगाना के उस विज़न को मजबूत करते हैं, जिसमें हैदराबाद को वेल्थ मैनेजमेंट और वित्तीय सेवाओं के नवाचार का अग्रणी वैश्विक केंद्र बनाया जा रहा है।

एक साल में 80 से अधिक नए जीसीसी की स्थापना

मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में 450 जीसीसी सेंटर स्थापित हो चुके हैं, जिससे 1.35 लाख कर्मी जुड़े हैं। बीते एक वर्ष में 80 से अधिक जीसीसी स्थापित हो चुक हैं। इससे स्पष्ट है कि हैदराबाद वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक गंतव्य स्थल के रूप में परिवर्तित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वैश्विक कंपनियों को दक्ष प्रतिभा उपलब्ध कराने के लिए एआई एवं आधुनिक नवाचार कौशल को प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित कर रही है।

एलपीएल फाइनेंशियल के चीफ टेक्नोलॉजी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर ग्रेग गेट्स ने कहा कि यह नया केंद्र कंपनी के लिए अधिक चुस्त, मापक और नवाचार आधारित संगठन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एलपीएल फाइनेंशियल ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के कंट्री हेड और कार्याकरी उपाध्यक्ष रमेश काज़ा ने कहा कि अगले तीन से पाँच वर्षों में हैदराबाद का यह केंद्र महत्वपूर्ण क्षमता हब बन जाएगा, जहाँ टीमें व्यवसाय, उत्पाद विकास, तकनीक और संचालन में कार्य करेंगी।

यह भी पढ़ें… बड़े सांस्कृतिक आयोजनों के लिए तैयार हो रहा है सीसीआरटी

मंत्री ने बताया कि इसी वर्ष 700 कर्मियों को नियुक्त करने की योजना है। उन्होंने कहा कि एलपीएल अमेरिका की सबसे तेज़ी से बढ़ती वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है, जो 32,000 से अधिक वित्तीय सलाहकारों, लगभग 1,200 वित्तीय संस्थानों की वेल्थ मैनेजमेंट प्रैक्टिस का समर्थन और लगभग 80 लाख अमेरिकियों की ओर से करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है। अवसर पर हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूत लौरा ई. विलियम्स एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button