फिल्म डकैत में सरस्वती के असरदार किरदार में मृणाल ठाकुर

Ad

खूबसूरत नायिका मृणाल ठाकुर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट फिल्म सीतारामम् में सीता महालक्ष्मी के किरदार से अपने कॅरियर की शुरूआत की, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद, हाय नन्ना और फैमिली स्टार जैसी फिल्मों में यशना के किरदार ने भी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। मृणाल ने इन तेलुगु फिल्मों के साथ अपनी सफलता को बरकरार रखा। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती नज़र आ रही हैं।

हाल ही में खूबसूरत नायिका मृणाल ठाकुर और अभिनेता अदिवी शेष अभिनीत फिल्म डकैत रिलीज हुई। रिलीज के पहले ही दिन से दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। निर्देशक शनैल डियो के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज की प्रस्तुति में एस.एस. क्रिएशन्स बैनर के तहत प्रमुख निर्माता यारलागड्डा सुप्रिया और सुनील नारंग ने भारी बजट पर बनाया है। मृणाल ठाकुर फिल्म डकैत से किया सबको प्रभावित।

मृणाल ठाकुर ने फिल्म डकैत में सरस्वती के किरदार में अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया है। कई दृश्यों में उन्होंने केवल आंखों के ज़रिए इमोशन्स व्यक्त कर अपने किरदार को और भी मज़बूत बना दिया है। इसी वजह से टॉलीवुड और बॉलीवुड के निर्देशक उनके साथ काम करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने सराही मृणाल की एक्टिंग
अनुराग कश्यप ने सराही मृणाल की एक्टिंग

ब्रूटल किरदार में मृणाल

अब तक सॉफ्ट और सेंसिटिव किरदारों में नज़र आईं मृणाल को भविष्य में एक बेहद क्रूर और इंटेंस किरदार में दिखाने की योजना बना रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप। एक फिल्म कार्यक्रम में उन्होंने मृणाल के अभिनय की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास मृणाल के लिए एक अनोखी कहानी है, जो उनके अभिनय का एक नया पहलू सामने लाएगी। इस फिल्म में वे मृणाल को एक ब्रूटल किरदार में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्लासिक ब्यूटी के रूप में पहचान बना चुकीं मृणाल, अनुराग कश्यप की दुनिया में एक ब्रूटल किरदार को कैसे निभाती हैं। अगर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है, तो यह उनके कॅरियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

Ad
नाग अश्विन  ने सराही मृणाल की एक्टिंग
नाग अश्विन ने सराही मृणाल की एक्टिंग

नाग अश्विन ने की मृणाल की तारीफ

सुपरहिट फिल्म डकैत की सफलता के बाद, मशहूर निर्देशक नाग अश्विन एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मृणाल ठाकुर के अभिनय की खूब प्रशंसा की। नाग अश्विन ने कहा, मृणाल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उनमें एक अलग ही ग्रेस नज़र आता है। पहले के दौर में दर्शकों को प्रभावित करने वाली स्मिता पाटिल और मधुबाला जैसी अभिनेत्रियों के गुण उनमें दिखाई देते हैं। ऐसी अभिनेत्रियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। नाग अश्विन के इन कमेंट्स ने सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री का खासा ध्यान खींचा है। अब मृणाल की प्रतिभा और उनकी बढ़ती लोकप्रियता की चर्चा हर जगह हो रही है।

यह भी पढ़े : अब धनुष संग जमेगी सारा की जोड़ी

फिलहाल, बॉलीवुड में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पूजा मेरी जान में वह टाइटल रोल निभा रही हैं। इसके अलावा, मृणाल ठाकुर 2027 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म राका में अल्लू अर्जुन के साथ क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button