फॉरेस्ट रेंजर के एक्शन रोल में कृष्णा गौतम

Ad

अपने किरदारों के साथ नए-नए प्रयोग करने के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कृष्णा गौतम को मेन लीड में लेकर फिल्म फॉरेस्ट रेंजर की अनाउंसमेंट हो चुकी है। कृष्णा गौतम अपने किरदार को पूरी तरह वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए इन दिनों कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। वह खास तौर पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीख रही हैं। यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेस में है। इसके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

कृष्णा गौतम के कॅरियर के लिए फिल्म फॉरेस्ट रेंजर को एक अलग और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस फिल्म के ज़रिए वह पहली बार पूरी तरह ऐक्शन जॉनर को एक्सप्लोर करती नज़र आएंगी। फिल्म में तेज रफ्तार ऐक्शन और रोमांचक घटनाओं की भरमार होने की उम्मीद है, जिसके लिए कृष्णा का नया ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच निश्चित ही उत्सुकता पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़े : धुरंधर 2 के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे संजय दत्त

Ad

6 साल पहले मुंबई में कदम रखने के बाद से अब तक कृष्णा गौतम ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 12ओ क्लॉक, साऊथ की फिल्म प्रेमियो, एक इंटरनैशनल फिल्म द चैक पोस्ट और कुछ म्यूजिक एल्बम्स किए है। इस वक्त कृष्णा गौतम बोनी कपूर की एक फिल्म कर रही हैं। इसके अलावा, वह जल्दी ही एक और फिल्म ऐ जिंदगी गले लगा ले की शूटिंग शुरू करेंगी जिसे न केवल उन्होंने लिखा है, बल्कि इसे वे खुद डायरेक्ट भी करने वाली हैं।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button