श्री जिनकुशलसूरी दादावाड़ी, कारवान में किया गया ध्वजारोहण
हैदराबाद, श्री जिनकुशलसूरी दादावाड़ी, कारवान में 208वें ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। त्रयनगर चातुर्मास दादावाड़ी-2026 की प्रचार-प्रसार सदस्य जैनरत्न मीना मुथा ने बताया कि 208वीं ध्वजा का लाभ भंवरलाल प्रवीण कुमार राजेश कुमार सुशीलकुमार एवं समस्त नाहटा परिवार ने लिया।
आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मू.सा., सुलोचनाश्रीजी म.सा., वांच्यमाश्रीजी म.सा., हर्षपूर्णाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के आशीष से लाभार्थी परिवार को पत्र-संदेश के माध्यम से प्रदान हुए। जिनमणिप्रभसूरजीश्वरजी ने कहा कि 200 वर्ष प्राचीन कारवान दादावाड़ी का अपना अनूठा इतिहास है। सुलोचनाश्रीजी ने कहा कि यहाँ का कण-कण भावाभिभूत करता है। नाहटा परिवार ने महान पुण्योदय से ऐसा लाभ प्राप्त किया।
हर्षपूर्णाश्रीजी ने कहा कि धन का लाभ होना यह पुरुषार्थ की बात है, किंतु प्राप्त किए हुए धन का सदुपयोग करना, इसके लिए पुण्य की आवश्यकता होती है। इस विशिष्ट लाभ प्राप्ति के लिए मंगल शुभ भावना। विधिकारक विकेश भाई ने प्राप्त गुरुभगवंतों के संदेशों का वाचन किया। सर्वप्रथम दादागुरुदेव की बड़ी पूजा पढ़ाई गई। गायक महावीर मुणोत ने पूजा पढ़ाई। विकेश भाई के मार्गदर्शन व गणमान्यों की उपस्थित में ध्वजारोहण किया गया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने शिक्षा के लिए दिया सहयोग
त्रयनगर चातुर्मास-2026 की तैयारियों पर चर्चा
कार्यक्रम के आयोजक जैन श्वेतांबर जिनकुशलसूरी दावावाड़ी मंदिर ट्रस्ट, कारवान के तत्वावधान में नाहटा परिवार का ट्रस्ट की ओर से पदाधिकारियों ने सम्मान किया। अवसर पर त्रयनगर चातुर्मास-2026 के प्रधान संयोजक कुशल कांकिरया, दादावाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी, चातुर्मास कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान आगामी 26 जुलाई से आयोजित होने वाले चातुर्मास की तैयारियों की जानकारी सभी को दी गयी।
मीना मुथा ने बताया कि प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया व अध्यक्ष प्रशांत श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में कार्य तेजी से जारी है। जिनमणिप्रभसूरजीश्वरजी का कारवान दादावाड़ी में प्रवेश 26 जुलाई को होगा। महावीर अस्पताल, मासाबटैंक से विशाल वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न मंडलों का सहयोग रहेगा। दादावाड़ी में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। रत्न स्तंभ, स्वर्ण स्तंभ, रजत स्तंभ, सहयोगी स्तंभ में श्रद्धालु अर्थ सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
4 माह के साधार्मिक रसोड़े का लाभ फीलखाना खरतरगच्छ संघ ने लिया है, जिसकी कोर कमेटी ने खूब-खूब अनुमोदना की। विभिन्न क्षेत्रों से कारवान दादावाड़ी के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। स्व. जैनरत्न सुरेंद्र लूणिया का स्वप्न थ कि 24 डेरी एवं खड़ी मूर्ति की स्थापना की जाए, जिसका कार्य पूर्णता की ओर है। उपाश्रय व भोजनशाला का निर्माण कार्य भी जारी है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में तन, मन, धन से सहयोग करने का आग्रह किया।
महामंत्री बसंत बाफना, सहमंत्री गणपतराज जैन, कोषाध्यक्ष शील कुमार जैन, सह-कोषाध्यक्ष किशोर कुमार संचेती, ट्रस्ट सदस्य रितेश डागा व कोर कमेटी के सदस्यों ने सभी से चातुर्मास में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। कोठी श्रीसंघ व चारकमान श्रीसंघ की अनुमोदना की गयी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






