बैंकॉक से मंगाया गया ‘ओजी कुश’ गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, मुशीराबाद की आबकारी पुलिस ने नगर में हाइब्रिड गांजा ओजी कुश की तस्करी के मामले का पर्दाफाश करते हुए लगभग 1.311 किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी पुलिस को मुशीराबाद क्षेत्र के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के पास नामाल गुंडु इलाके में हाइब्रिड गांजा की बिक्री होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर रामकृष्ण, एसआई श्रावण की टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान राहुल सिंह (29) नामक व्यक्ति के पास से 1.311 किलो ओजी कुश (हाइब्रिड गांजा) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह गांजा इज्जत सिंह नामक व्यक्ति बैंकॉक से मंगवाकर उसे सप्लाई करता था, जिसे वह स्थानीय स्तर पर बेचता था।

Ad

यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.1 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त

पुलिस ने इस मामले में इज्जत सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। बताया गया कि फरार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कई आबकारी से संबंधित मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button