तेलंगाना उच्च न्यायालय ने दिए कपड़े केवल टेस्को से ही खरीदने के निर्देश

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि गुरुकुल शिक्षण संस्थानों सहित सभी सरकारी संस्थानों को तेलंगाना राज्य हथकरघा बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड (टेस्को) के माध्यम से कपड़े, कालीन, चादरें, कम्बल, तौलिये आदि की खरीदी करनी होगी। अदालत ने कहा कि ठेस्को द्वारा आवश्यक वस्तुओं की अनुपलब्धता और आपूर्ति न किए जाने का प्रमाण-पत्र जारी करने के बाद ही वैकल्पिक माध्यमों से इन वस्तुओं की खरीदी की जा सकती है।

परियोजना निगरानी इकाई (पीएमयू) द्वारा इस माह की 2 तारीख को गुरुकुल विद्यालयों को कालीन, कम्बल, तौलिये और कपड़े की आपूर्ति के लिए जारी की गई निविदा अधिसूचना, जिसमें आपूर्ति न किए जाने का प्रमाण-पत्र नहीं है, अमान्य है। अदालत ने यह भी कहा कि कपड़ों की आपूर्ति के लिए टेस्को को दिया गया पिछला आदेश रद्द करना भी अमान्य है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

वरंगल ज़िले के कोटवाड़ा स्थित वीरांज्जनेय हथकरघा बुनकर पारस्परिक सहायता उत्पादन और बिक्री समिति लिमिटेड ने गुरुकुल विद्यालयों को कपड़े की आपूर्ति के लिए गत 2 अप्रैल को जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इस याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दूबेटी अनिल कुमार ने सुनवाई की और फैसला सुनाते हुए कहा कि तेलंगाना हथकरघा उद्योग के लिए प्रसिद्ध राज्यों में से एक है, यहीं लक्भर 17,069 हथकरघे हैं और लगभग 40 हजार परिवार इस उद्योग पर निर्भर करते हैं।

हथकरघा उद्योग में आत्महत्याओं की घटनाओं के संदर्भ में सरकार ने इस उद्योग को बढ़ावा देने और उसे बनाए रखने तथा हथकरघा श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के उद्देश्य से वर्ष 2024 में सरकारी आदेश संख्या 1 लाया है।

Ad

खरीदी टेस्को और अन्य संबंधित समितियों से करें

सरकारी आदेश में उल्लेखित मुद्दों पर कोई भी टिंणणी सरकारी आदेश के उद्देश्य को नुकसान पहुँचाएगी। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय को यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अधिकारी सामाजिक उद्देश्य और बुनकरों के उत्थान के लिए लाए गए सरकारी आदेश के प्रावधानों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों के तर्क को स्वीकार कर लिया जाता है, तो सरकारी आदेश का उद्देश्य विफल हो जाएगा।

न्यायाधीश ने कहा कि 11 मार्च, 2024 को जारी सरकारी आदेश संख्या 1 में सभी सरकारी विभागों, निगमों, संस्थानों और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया गया था कि वे अपनी हथकरघा संबंधी आवश्यकताओं (चादरें कपड़े कालीन) की खरीदी टेस्को और अन्य संबंधित समितियों से करें। इसमें कहा गया था कि यदि टेस्को आपूर्ति करने में असमर्थता का प्रमाण-पत्र जारी करता है, तो शैक्षणिक वर्ष 2025 26 के लिए अन्य एजेंसियों से खरीदी की जा सकती है। उन्हेंनि कहा कि सरकार ने सरकारी आदेश संख्या 17 जारी किया हैI

तेलंगाना के हथकरघा समुदायों की सहकारी समितियों को दी गई

जिसमें सभी सरकारी संस्थानों द्वारा आवश्यक हथकरघा कपड़ों की खरीदी के लिए एक परियोजना निगरानी इकाई की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश संख्या 17 सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जारी सरकारी आदेश संख्या 1 का उल्लंधन नहीं करता है और देोनों में समन्वय होना चाहिए। यदि हम 2024 में सरकार द्वारा जारी सरकारी आदेश संख्या 1 को देखें, तो यह हथकरघा श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर को बढ़ाने के असाधारण लिए हैं। इसीलिए अधिकारी सरकारी आदेश में अनिवार्य खरीद के प्रावधान की अनदेखी नहीं कर सकते हैं।

सरकारी आदेश तेलंगाना के हथकरघा समुदायों की सहकारी समितियों को दी गई एक गारंटी है, जो उनकी आजीविका और अस्तित्व के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है और उनके मौलिक अधिकार को लागू करने के इरादे को व्यक्त करती है। इसीलिए टेस्को द्वारा आपूर्ति न किए जाने की बात लिखे बिना जारी की गई निविदा अधिसूचना रद्द की जा रही है। हालांकि फैसले में कहा गया है कि यह आदेश टेस्को के दायरे में आने वाली अन्य वस्तुओं जैसे गिलास आदि की खरीदी में बाधा नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button