हैदराबाद : रील बनाने के दौरान ऊँचाई से गिरा बालक
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नाचारम थाना परिधि में बहुमंजिला भवन के दूसरे माले की बालकनी में खड़े होकर रील बनाने के प्रयास में दुर्घटनावश बालकनी से गिरने के कारण बालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मल्लापुर निवासी मीतन (14) स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्त रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। यह देखकर कुछ दिन से मीतन भी रील बना रहा था। वह अपने मकान के बालकनी में खड़े होकर बालकनी की रेलिंग के पास करतब करते हुए सेलफोन से रील बना रहा था।
यह भी पढ़ें… डीसीपी ने ऑनलाइन मंगवाया मटन कीमा निकला सड़ा, रेस्टोरेंट पर छापा
इस दौरान वह संतुलन खोकर गिर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मीतन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था। मीतन का परिवार मूलत बिहार का रहने वाला है और उसके माता-पिता कुछ वर्ष पूर्व रोज़गार की तलाश में हैदराबाद आ गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






