तेलंगाना में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति स्थिर : ओएमसी

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने दावा किया है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।

ओएमसी के राज्य स्तरीय समन्वयक ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां आपूर्ति स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित कर डिलीवरी को तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं। इस महीने के पहले 20 दिनों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग में कमी आई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की घबराहट नहीं है।

इस महीने अब तक राज्य में 37.77 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। सभी कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सप्लाई के लिए विशेष पोर्टल भी शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपनी जरूरतों के अनुसार ऑर्डर दे सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें वैकल्पिक ईंधन के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा दे रही हैं। वर्तमान में राज्य में 1.03 लाख पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम मुद्दे पर हरीश राव ने की रेवंत रेड्डी की आलोचना

1,942 छापों में 5,388 सिलेंडर ज़ब्त, कालाबाज़ारी पर कार्रवाई

यह सेवाएं हैदराबाद, मेडचल, संगारेड्डी, चौटुप्पल, नलगोंडा, वरंगल, खम्मम, शादनगर, रामागुंडम व अन्य शहरों में उपलब्ध हैं।अब तक 1,942 छापेमारी में 5,388 सिलेंडर जब्त सरकारी एजेंसियों ने सिलेंडरों की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए 1,942 छापे मारते हुए 5,388 सिलेंडर ज़ब्त किये हैं। जानकारी के अनुसार, बिना स्थानीय पते के प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर अधिकृत वितरकों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें वैध पहचान पत्र और घोषणा पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है।

हैदराबाद में 5 किलो एफटीएल सिलेंडर की कीमत 1,547 (नया कनेक्शन) है, जबकि रिफिल की कीमत 673 प्रति सिलेंडर है। गैस समाप्त होने पर उपभोक्ता अधिकृत वितरकों या गैस एजेंसियों से सिलेंडर बदलवा सकते हैं। सामान्य जनता से एक बार फिर अपील की गई है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें और फर्जी खबरों व अफवाहों से बचें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button