हैदराबाद : शॉक लगने से बालिका शिशु की मौत

Ad

हैदराबाद, बोराबंडा थाना परिधि में दुर्घटनावश वॉटर हीटर से शॉक लगकर झुलसने के कारण 21 माह की बालिका शिशु की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर, एसपीआर हिल्स बोराबंडा निवासी डी. बालचंदर जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत है। गत 11 अप्रैल को उसकी पत्नी जी. पुष्पा अपने तीन बच्चों को कमरे में पलंग पर खेलने के लिए छोड़ दिया और पलंग के नजदीक ही बाल्टी में हीटर लगाकर पानी गरम किया जा रहा था। कुछ कार्य हेतु पुष्पा कमरे से बाहर चली गई। इस दौरान उसकी 21 माह की छोटी लड़की देवानी तन्मया पलंग पर खेलते हुए अपने पैर वॉटर हीटर में लगी बाल्टी में डाल दिए, जिस कारण तन्मया शॉक लगकर झुलस गई।

यह भी पढ़ें… महिला इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में

उसके चीखने की आवाज सुनकर पुष्पा दौड़कर कमरे में आई और उसने बिजली का स्विच बंद कर तन्मया को बाहर निकाला। उसने अपने पति को फोन कर इस घटना की जानकारी दी और बालचंदर के घर आने पर दोनों तन्मया को नीलोफर अस्पताल ले गए। नीलोफर अस्पताल में उन्हें बताया गया कि तन्मया का उपचार यहाँ संभव नहीं है, इसीलिए उसे उस्मानिया अस्पताल ले जाए। तन्मया को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button