बास्केटबॉल टूर्नामेंट : वाईएससीए सिकंदराबादव टाइटन्स फाइनल में

Ad

हैदराबाद, वाईएससीए सिकंदराबाद की पुरुष बास्केट बॉल व टाइटन्स की टीमों ने अपने-अपने विपक्षियों को आसानी से बी.एम. जॉन विनय सागर बॉस्केट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल हराकर फाइनल में जगह बनाई।

यहाँ सिकंदराबाद स्थित वाईएससीए बास्केट बॉल मैदान में जारी इस टूर्नामेंट के प्रथम सेमीफाइन मैच में वाईएमसीए सिकंदराबाद ने निजाम बास्केट बॉल अकादमी को 70-64 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में टाइटन्स ने जीएचएमसी सनतनगर को हराया।

यह भी पढ़ें… श्रीधर बाबू बने बैट के अध्यक्ष, गोपीचंद महासचिव चुने गए

टाइटन्स की टीम ने मैच के शुरुआत से हॉफ टाइम तक आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 48-34 से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हॉफ में सनतनगर की टीम ने उम्दा वापसी करते हुए टाइटन्स को कड़ी टक्कर दी। एक समय दोनों टीमें बराबर के स्कोर पर चल रही थीं। आखिरी क्षणों में टाइटन्स के खिलाड़ी एक बॉस्केट बना कर मैच उड़ा ले गए। वाईएमसीए की टीम ने पहले हॉफ में उम्दा तालमेल के साथ 45-24 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में भी अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button