हैदराबाद : 3.83 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने हफीजपेट-कोंडापुर रोड के पास गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 3.83 किलो गांजा बरामद किया।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजु ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा हफीजपेट-कोंडापुर रोड़ पर गांजे की बिक्री होने की सूचना मिली। जिसके बाद छापेमारी करते हुए जुट्टू संजीव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से एक रॉयल एनफील्ड वाहन भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग गांजा परिवहन के लिए किया जा रहा था। आरोपी और जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए कोंडापुर आबकारी थाने को सौंप दिया गया।

यह भी पढे़: हैदराबाद : गांजे के साथ पकड़े गए 4 लोग

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button