हैदराबाद : गांजे के साथ पकड़े गए 4 लोग

Ad

हैदराबाद, जुबली हिल्स जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने लालागुड़ा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलो गांजा, 3 सेल फोन समेत कुल 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर सी.एच यादेंद्र ने लालागुड़ा थाना परिधि में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरपियों की पहचान चित्राकोंडा ग्राम ओडिशा निवासी पेशे से मजदूर नागेश्वर राव केल्लो उर्फ नागेश(25), लक्ष्मी एनक्लेव, भूदेवी नगर निवासी व पेशे निजी कर्मी हरदीप सिंह (47), मल्कानगिरी ओडिशा निवासी पेशे से आटो चालक प्रियंत विजय उर्फ चिंटू (34),इंदिरा नगर, अलवाल निवासी गंधम गोवर्धन उर्फ चिन्ना (37) को रूप में की गयी। उन्होंने बताया कि नागेश्वर राव आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ओडिशा निवासी साईबा गोलोरी उर्फ शिवा के साथ मिलकर निजी ट्रैवेल्स की बसों के जरिए हैदराबाद के लिए गांजे की तस्करी कर रहा था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में भीषण सड़क हादसे, पाँच वर्षीय बालक समेत तीन की मौत

नागेश्वर राव बुधवार रेलवे अस्पताल मेट्टगुड़ा के पास हरदीप सिंह, विजय और गोवर्धन को गांजा सौंपने के लिए आया हुआ था। उसी समय पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरपियों को खिलाफ एनडीपीएस के तहत माले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button