हैदराबाद : गुड़ और अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाले काले गुड़ व अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कल्वाकुर्ती निवासी मेघावत गणेश ऑटो में 360 किलो गुड़, 90 किलो अदरक और 10 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहा था। विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद ऑटो को नलगोंडा एक्स रोड के पास रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने नियमित रूप से देसी शराब तैयार कर बिक्री करने का खुलासा किया। उसे जब्त सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





