बीडीएल ने स्वदेशी टॉरपीडो उत्पादन में मील का पत्थर हासिल किया

Ad

हैदराबाद, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने अपनी विशाखापट्टनम इकाई में एनएसटीएल को उत्पादन-श्रेणी का वायर गाइडेड हेवी वेट टॉरपीडो (डब्ल्यूजीएचडब्ल्यूटी) सौंपकर स्वदेशी रक्षा निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया।

प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यक्रम में विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक (एनएस एंड एम) डॉ. आर. वी. एच. प्रसाद, बीडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमोडोर ए. माधवराव (सेवानिवृत्त), एनएसटीएल के निदेशक डॉ. अब्राहम वर्गीस और बीडीएल, एनएसटीएल तथा भारतीय नौसेना की टीमों ने भाग लिया। बीडीएल ने विकास-सह-उत्पादन भागीदार (डीसीपीपी) के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उत्पादन-श्रेणी के वायर गाइडेड हेवी वेट टॉरपीडो को साकार करने में एनएसटीएल के साथ सफलतापूर्वक साझेदारी की है। इस टॉरपीडो को अभ्यास और युद्ध दोनों विन्यासों में तैयार कर एनएसटीएल को सौंप दिया गया है।

यह उपलब्धि भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत उन्नत नौसैनिक हथियार प्रणालियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता का प्रतीक है। इस उन्नत प्रौद्योगिकी प्रणाली में अत्याधुनिक होमिंग और प्रणोदन प्रणालियाँ शामिल हैं, जो परिष्कृत खोज, हमला करने की क्षमताओं से लैस हैं। ये क्षमताएँ भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें… प्रजावाणी का विस्तार करेगी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार

यह उपलब्धि डीआरडीओ (एनएसटीएल) और बीडीएल के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की सफलता को रेखांकित करती है, जिन्होंने एमएसएमई सहित कई औद्योगिक भागीदारों को शामिल करते हुए सुदृढ़ स्वदेशी रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया है। इस तरह की जटिल पानी के नीचे काम करने वाली हथियार प्रणाली का उत्पादन के लिए तैयार होना, अत्याधुनिक नौसैनिक प्रौद्योगिकियों में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता को उजागर करता है। अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने इस परियोजना में शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उत्पादन टीमों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button