पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का 166वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा श्रीनिवास नगर रेसिडेंट्स वेल्फेयर असोसिएशन लिंगोजीगुड़ा के सहयोग से 166वाँ नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर करमनघाट चौराहा स्थित मास्टरमाइंड स्कूल लिंगोजीगुड़ा में आयोजित किया गया, जिसका 213 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।
यहाँ अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा कार्डियालजी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, बीपी जांच, आरबीएस की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी। डॉ. दिव्या, डॉ. मबरूर सहित नर्सिंग स्टाफ संगीता, निकिता, मल्लेश्वरी, अनुषा, भानु, संजना, विपणन जगदीश कुमार ने सहयोग दिया। अवसर पर लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई अस्पताल दोमलगुड़ा द्वारा 117 लोगों की नेत्र जाँच की गई, जिसमें 58 लोगों को चश्मे तथा 5 लोगों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ ने की सभा
विशेषज्ञों की टीम ने दी स्वास्थ्य शिविर में सेवाएँ
शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट भगवान, वारफन, प्रतीक्षा, कैंप कोऑर्डिनेटर नरसिंग एवं कैंप प्रभारी भास्कर ने सहयोग प्रदान किया। डॉ. अखिल क्लीनिक (पूरणदास रणछोड़दास) के जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी, डॉ. मीनल सुगंधी ने सामान्य जांच की। फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. सुनीता ने तथा दंत परीक्षण की सेवा एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. निखिल राज ने प्रदान की। शिविर का 213 से अधिक मरीजों ने लाभ लिया।
अवसर पर शिविर के संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, निखिल राणासरिया सहित मुख्य अतिथि लिंगोजीगुड़ा के पूर्व पार्षद धरपल्ली राजशेखर रेड्डी, स्थानीय भागीदार श्रीनिवासनगर रेसिडेंट्स वेल्फेयर असोसिएशन लिंगोजीगुड़ा के अध्यक्ष के. जानकी रामा राव, उपाध्यक्ष सुरेश राज, कार्यकारी अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव, सलाहकार मोहन रेड्डी, गोपाल रेड्डी, ब्रह्मचारी, कार्यकारी समिति के सदस्य येसुदास, जी. प्रभाकर, द मास्टरमाइंड स्कूल के जी. विजय रेड्डी, प्रधानाध्यापिका सरिता रेड्डी, निदेशक श्रीनिवास रेड्डी, स्वयंसेवक जितेन्द्र गोयल, पवन भुवानिया, योगेश अग्रवाल, सुमन भुवानिया, सुनयना नरसरिया, पद्मजा, प्रयाग चित्याल, समाजसेवी गोपाल सिंह, पित्ती लैमिनेशंस के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





