डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोकी गई चारमीनार एक्सप्रेस

हैदराबाद, चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब्बे के पहिए से धुआं और चिंगारियाँ निकलने के बाद उसे तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरि जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि 25 अप्रैल को हुई इस घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ और यह घटना ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुई थी। ब्रेक बाइंडिंग से तात्पर्य है कि ट्रेन के पहियों पर लगे ब्रेक ठीक से खुल नहीं पाते और आंशिक रूप से दबे रह जाते हैं, जिससे घर्षण बढ़ता है तथा इस कारण धुआं या चिंगारियाँ निकल सकती हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 25 अप्रैल 2026 को हैदराबाद से रवाना हुई ट्रेन संख्या 12760 हैदराबाद-तांबरम चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 डिब्बे में ब्रेक बाइंडिंग के कारण इसे दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के आलेर रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजकर 47 मिनट पर बजे रोका गया।
यह भी पढ़ें… एयर होस्टेस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
रेलवे के अनुसार, डिब्बे के पहिए से धुआं और चिंगारियाँ निकलती देखी गईं, जिन्हें रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत बुझा दिया। दक्षिण मध्य रेलवे ने बताया कि ट्रेन रात आ बजकर 10 मिनट पर अपने गंतव्य तांबरम के लिए रवाना हो गई और इस घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





