मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात रोका, टोल गेट पर हंगामा

Ad

हैदराबाद, नगर के आउटर रिंग रोड (ओआरआर) स्थित मनीकोंडा-कोकापेट टोल गेट पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के काफिले के गुजरने के लिए यातायात को लंबे समय तक रोक दिया गया। इसे लेकर कुछ वाहन चालकों ने गुस्से का इजहार किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इसी मार्ग से गुजरना था। इस दौरान यातायात पुलिस ने ग्रीन चैनल बनाने हेतु व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद वाहन चालकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कुछ लोग वाहनों से उतरकर सीधे पुलिस से बहस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाहन चालक यह कहते दिखे कि सिर्फ मुख्यमंत्री के गुजरने के लिए एक घंटे तक यातायात रोकना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें… प्रजावाणी का विस्तार करेगी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार

वहीं कई लोग लगातार हॉर्न बजाकर विरोध जता रहे थे। इस घटना को लेकर लोगों ने वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आम जनता के समय और काम की कीमत पर इस तरह की व्यवस्था ठीक नहीं है। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन घटना ने वीआईपी मूवमेंट को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button