सिकंदराबाद जैन संघ में नई कार्यकारिणी का गठन
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकंदराबाद की आम सभा में आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारणी का चयन निर्विरोध किया गया। संघ के विजयराज डूंगरवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्व प्रथम महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने सभा का संचालन करते हुए मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संघपति संपतराज कोठारी, अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, स्वागत अध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया एवं कोषाध्यक्ष विजय राज डूंगरवाल मंचासीन थे।




जैन रत्न संघपति संपतराज कोठारी ने कहा कि इस वर्ष होने वाले चातुर्मास में सभी सदस्यों का दायित्व बनता है कि अपनी उपस्थिति से इसे सफल बनाएँ। संपतराज कोठारी को महावीर जैन सेवा संघ त्रयनगर द्वारा जैन रत्न से सम्मानित किए जाने पर संघ द्वारा स्मृति-चिह्न, शॉल एवं माला से अभिनंदन किया गया।
कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा ने पिछले चुनाव की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने वर्ष 2024 में साध्वी विजयलताजी म.सा. आदि ठाणा व 2025 में साध्वी सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के ऐतिहासिक चातुर्मास होने की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव के कुछ नियम की जानकारी भी दी। महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने दो वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट पेश।
आय-व्यय विवरण सर्वसम्मति से हुआ पारित
कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल ने दो वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वम्मति से पारित किया गया। प्रचार प्रसार समिति में किसी भी प्रकार की लेखनी में कोई भूल हुई, उसके लिए क्षमा याचना की गयी। महेंद्र लुंकड़ ने चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में विचार रखे। चुनाव अधिकारी उगमराज नाहर ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र से चयन किए गए कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर शांतिलाल बोहरा का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल बोहरा ने आगामी दो वर्षों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रमुख सलाहकार महावीरचंद अलीजार, पारसमल डूंगरवाल, अशोक शेरमल बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, वरिष्ठ प्रमुख मार्गदर्शक पारसमल कोठारी, कांतिलाल लोढ़ा, गौतमचंद तातेड़, कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र कटारिया, स्वागत अध्यक्ष पारसमल रांका, प्रमुख मार्गदर्शक डायचंद दक, सुभाषचंद डूंगरवाल, सज्जनलाल डूंगरवाल, नवरतनमल बोहरा, माणकचन्द आंचलिया, महेन्द्र लुंकड़, उपाध्यक्ष सोहनलाल मखाना, इंदरचंद बांठिया, ताराचंद झाबक, प्रकाशचंद दक, महामंत्री विजयराज डूंगरवाल, मंत्री सुशील बोहरा, गजेन्द्र तातेड़, सहमंत्री श्रेणिक ड़ाफरिया, रमेश गुगलिया, कोषाध्यक्ष अरुण सांखला, सहकोषाध्यक्ष अनिल पोकरणा, कार्यकारणी सदस्य राजेन्द्र बोहरा, अजीत तातेड़, गौतमचंद गोलेच्छा, प्रकाशचंद डंक, अभिषेक अलिजार, धनराज कोठारी, संदीप लोढ़ा, पुष्पेन्द्र लुंकड़, राजेन्द्र डूंगरवाल, राजेश कटारिया, प्रकाशचंद देवड़ा, महेश दक, अरविंद गुगलिया, श्रेयांश तालेड़ा, सुरेशचंद कोठारी, हितेश चाणोदिया, दीपिन बोहरा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ ने की सभा
निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया एवं वर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल बोहरा का संघ की ओर से स्वागत किया गया। शांतिलाल बोहरा ने उनके चयन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही कार्यकाल में सभी के सहयोग की आशा व्यक्त किया। आगामी वर्ष 2026 में उप प्रवर्तक सौरवमुनिजी गौरवमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-4 के चातुर्मास में सभी से उपस्थिति का निवेदन किया। अवसर पर जिनेन्द्र राज गोलेच्छा, राजेंद्र देवड़ा व शांतिलाल गुगलिया उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





