दिल्ली : सीएम ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Ad

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से सोमवार को यहां मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल के साथ हुई मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा, “आज माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट की। दिल्ली में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”

यह भी पढे़: पालम अग्निकांड : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और प्रगति कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट में गुप्ता की संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री ने लोक निवास में उपराज्यपाल से मुलाकात की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button