पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ : मंत्री कृष्णनकुट्टी

Ad

पलक्कड़, केरल के बिजली मंत्री के. कृष्णनकुट्टी ने सोमवार को राज्य में बिजली संकट का कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच रसोई गैस (एलपीजी) की कमी के कारण बिजली की खपत में वृद्धि को बताया।

कृष्णनकुट्टी ने यह उम्मीद भी जताई कि बारिश से स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि रसोई गैस की कमी के कारण इंडक्शन कुकर पर निर्भरता बढ़ गई है जिससे पूरे राज्य में बिजली की खपत में काफी वृद्धि हुई है। मंत्री ने यहां मीडिया से कहा, ‘युद्ध समाप्त होना चाहिए और बारिश होनी चाहिए। यही उम्मीद है।’ उन्होंने कहा कि एक दिन की भी अच्छी बारिश से काफी राहत मिल सकती है।

यह भी पढे़: पश्चिम एशिया संघर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती: आरबीआई

कृष्णनकुट्टी ने कहा कि नियामक आयोग द्वारा संकट से निपटने के लिए एक अस्थायी उपाय के रूप में राज्य के बाहर से अतिरिक्त बिजली खरीदने की अनुमति दी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि होगी या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बारी-बारी से बिजली कटौती नहीं होगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button