10 रुपये की करी को लेकर विवाद तलवार से दो भाइयों पर वार

हैदराबाद, संगारेड्डी जिले के आरसी पुरम इलाके में 10 रुपये की करी नहीं देने पर युवक ने दो भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाला जीवा रत्नम (35) कल रात एक करी पॉइंट पर पहुंचा था।
उसने 10 रुपये का नोट देकर करी देने की मांग की, लेकिन होटल के मालिक उदय (27) और अजय (19) ने न्यूनतम 20 रुपये बताकर करी देने से मना कर दिया। इस बात पर गुस्साए आरोपी ने पहले बहस की और फिर वहाँ से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद तलवार लेकर वापस लौटा और दुकान में घुसकर हमला कर दिया।
बताया गया कि आरोपी ने दुकान का शटर बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। करीब 10 मिनट तक वह गाली-गलौज करते हुए हमला करता रहा। इस दौरान दोनों भाई और अन्य कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपते रहे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये
हमले में उदय और अजय के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए। अंदर से चीख-पुकार सुनकर बाहर मौजूद लोगों ने शटर उठाया और आरोपी को किसी तरह बाहर ले गए। पूरी घटना दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अमीनपुर पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





