हैदराबाद : 40 तोला सोने के आभूषण लेकर नौकरानी फरार

हैदराबाद, जुबली हिल्स थाना परिधि में घरेलू कामवाली के रूप में नियुक्त होने के तीन दिन के भीतर ही एक महिला ने अपने मालिक के घर से 40 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए। जुबली हिल्स पुलिस ने बताया कि जुबली बाल पार्क अपार्टमेंट रोड नं. 2 निवासी शिकायतकर्ता व पेशे से व्यापारी मो. तमीम ने घरेलू नौकरानी के लिए समाचार-पत्र में विज्ञापन दिया।

विज्ञापन देखकर यूसुफगुड़ा निवासी फहमिदा बेगम (55) ने फोन कर शिकायतकर्ता से बात की। इसके बाद 7 अप्रैल से वह तमीम के घर पर घरेलू नौकरानी के रूप में कार्य प्रारंभ किया। 9 अप्रैल को तमीम अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान फहमिदा बेगम घर पर अकेली थी। देर रात तमीम अपने परिवार के साथ घर लौट आया। इसके बाद 11 अप्रैल से फहमिदा बेगम ने बिना कुछ कहे तमीम के घर में काम करना बंद कर दिया।

सोने और हीरे जड़ित नेकलेस चोरी होने का खुलासा

इसके बाद से फहमिदा बेगम का कोई अता-पता नहीं था। गत 24 अप्रैल को तमीम के घर वाले अलमारी के लॉकर की जाँच की, तब उन्हें पता चला कि लॉकर में रखे सोने के आभूषण नदारद है, जिसमें सोने का नेकलेस, हीरे जड़ित सोने का नेकलेस भी शामिल था। कुल मिलाकर 40 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए गए। तमीम ने अपनी शिकायत में बताया कि फहमिदा बेगम का व्यवहार पहले दिन से ही संदेहास्पद दिखाई दे रहा था, क्योंकि उसकी नजर घर में रखे कीमती वस्तुओं पर बार-बार पड़ रही थी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में 22 डीएसपी सहित कई पुलिस अफसरों के तबादले

प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की और तमीम के घर की क्लूज टीम के जरिए बारिकी से छानबीन करवाई गई। इसके अलावा पुलिस तमीम के घर के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरों की वीडियो फुटेज के आधार पर भी छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button