तेलंगाना में 22 डीएसपी सहित कई पुलिस अफसरों के तबादले

हैदराबाद, तेलंगाना पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने 22 डीएसपी अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें भिन्न पदों पर नियुक्त किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना एंटी नारकोटिक ब्यूरो के डीएसपी के. नरसिंग राव को उस्मानिया विश्वविद्यालय के एसीपी पद पर स्थानांतरित किया और इस पद पर कार्यरत एसीपी जी. जगन को स्थानांतरित कर उन्हें तेलंगाना पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट के आदेश दिए। इंटेलीजेन्स विभाग के डीएसपी के. पुरुषोत्तम रेड्डी को जग्तियाल के एसडीपीओ और जग्तियाल के एसडीपीओ वी. रघुचंदर को इंटेलीजेन्स विभाग के डीएसपी पद पर स्थानांतरित किया गया।

डीएसपी इंटेलीजेन्स एस. मधुसूदन को कामारेड्डी के एसडीपीओ पद पर और मल्काजगिरी भोनगीर एसओटी-2 के एसीपी सी. अंजय्या को एसडीपीओ विकाराबाद स्थानांतरित किया गया। सचिवालय सुरक्षा के एसीपी टी. राजशेखर रेड्डी को मल्काजगिरी भोनगीर एसओटी-2 के एसीपी पद पर स्थानांतरित किया गया। विकाराबाद के एसडीपीओ श्रीनिवास रेड्डी को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए।

तेलंगाना में पुलिस अधिकारियों के तबादले

तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो के डीएसपी बी. अशोक को एसडीपीओ आसिफाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया। इंटेलीजेन्स डीएसपी एम. अरुण कुमार को भद्राचलम एसडीपीओ, डीएसपी इंटेलीजेन्स पी. श्रीनिवास को निर्मल एसडीपीओ और कुशाईगुड़ा के एसीपी वाई. वेंकट रेड्डी को उप्पल एसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया। हैदराबाद एसबी एसीपी जी. रणवीर रेड्डी को चिक्कड़पल्ली एसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया। चिक्कड़पल्ली एसीपी एल. रमेश कुमार और मलकपेट एसीपी के. सुब्बा रामा रेड्डी को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए।

पद के लिए प्रतीक्षारत डीएसपी एल.आर. वेंकट रेड्डी को मलकपेट एसीपी के पद पर नियुक्त किया गया। मल्काजगिरी यातायात एसीपी के. चंद्रशेखर रेड्डी को गोशामहल एसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया। इसके पूर्व इस पद पर कार्यरत एस. सुदर्शन को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए। सीआईडी डीएसपी के. श्रीनिवासु को आसिफनगर एसीपी के पद पर स्थानांतरित करते हुए इसके पूर्व इस पद पर कार्यरत बी. किशन कुमार को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद ऑटो चालक ने लौटाया सोने से भरा बैग

फ्यूचर सिटी में चार इंस्पेक्टरों का तबादला

फ्यूचर सिटी के पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने चार पुलिस इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोकिला पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बी. वीरा बाबू को सीसीआरबी स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा पद के लिए प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर वी. सैदी रेड्डी को कड़ताल पुलिस थाने, एस. वेंकटेशम को साइबर अपराध पुलिस थाने और एस. श्रीनिवास रेड्डी को मोकिला पुलिस थाने नियुक्त किया गया।

डिटेंशन सेंटर जोगीपेट स्थानांतरित

हैदराबाद पुलिस के सानिध्य में बशीरबाग स्थित पुराने पुलिस आयुक्तालय में संचालित डिटेंशन सेंटर को सफलतापूर्वक जोगीपेट (संगारेड्डी) स्थानांतरित कर दिया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एम. श्रीनिवासुलू ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान बशीरबाग स्थित आयुक्तालय भवन में इस डिटेनशन सेंटर को स्थापित किया गया था, जहाँ अवैध रूप से वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद शहर में रहने वाले विदेशी नागरिकों को स्वदेश भेजने से पूर्व यहाँ रखा जाता है। स्वदेश भेजने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए समय लगने के कारण विदेशी नागरिकों को इस सेंटर में शरण दी जाती है।

वर्ष 2018 से वर्तमान समय तक 196 विदेशियों को इस सेंटर में रखा गया, जिनमें रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिक जिन्हें मानव तस्करी के मामले में हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा सूडान, नाइजीरिया, युगांडा और कैमरून के नागरिक भी इस सेंटर में रखे गए। वर्तमान समय में इस सेंटर में 9 पुरुष और तीन महिलाओं को डिटेंशन में रखा गया है, जिन्हें जोगीपेट भेज दिया गया।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button