रेलवे सुविधाओं पर मंथन : यात्रियों की मांगों पर हुआ बड़ा फैसला
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन की 171वीं संभागीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक आज संचालन भवन, सिकंदराबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय रेलवे प्रबंधक डॉ. आर. गोपालकृष्णन तथा सचिव एवं वरिष्ठ संभागीय वाणिज्य प्रबंधक शिफाली कुमार ने की। बैठक में सिकंदराबाद डिवीजन के अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान डॉ. आर. गोपालकृष्णन ने सिकंदराबाद डिवीजन में हासिल की गई उपलब्धियों और विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सदस्यों को अमृत स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की स्थिति तथा डिवीजन में पूर्ण हो चुके यात्री सुविधा कार्यों, जारी कार्यों आदि के बारे में जानकारी दी।

अवसर पर समिति सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों में विभिन्न ट्रेनों के लिए ठहराव की माँग, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी यात्री सुविधाओं का प्रावधान, ट्रेनों की समयबद्धता, मौजूदा आरंभिक और गंतव्य स्टेशनों से आगे विस्तारित ट्रेन सेवाएँ, ट्रेनों की आवृत्ति में वृद्धि, साधारण यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की बहाली तथा स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल थे। बैठक के दौरान मंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने संवादात्मक सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह भी पढ़ें… पटरी पर बुलेट टेन : अमरावती से हैदराबाद की दूरी 70 मिनट में
अवसर पर यात्रियों, ग्राहकों तथा अन्य संगठनों के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले समिति के 18 सदस्यों में 12 उपस्थित थे। सदस्यों ने विभाग द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों तथा स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



